{"_id":"5966598e4f1c1b15698b45cc","slug":"149987988510-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवा खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीली दवा खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
Updated Wed, 12 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली दवा खिलाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
जहांगीरगंज। थाना क्षेत्र में एक महिला को नशीली दवा खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि आरोपियों ने उसके पास मौजूद 2 हजार रुपये भी छीन लिए। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
जहांगीरगंज थाने में दी गई तहरीर में थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने कहा है कि वह नौ जुलाई की देर शाम शौच के लिए गांव के बाहर खेत गई हुई थी। इसी बीच अलऊपुर गांव निवासी तीन युवक वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया। जब तक वह हो हल्ला मचाती, तब तक जबरदस्ती उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन भोर में उसे होश आया, तो घर जाकर परिवारीजनों को आप बीती सुनाई। उसने बताया कि उसके पास दो हजार रुपये भी थे, जिसे आरोपियों ने छीन लिया। महिला ने मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसओ बेचूसिंह यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।