{"_id":"5963b0064f1c1be8428b45a9","slug":"149970541081-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दो घर से पार किया 1 लाख का सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने दो घर से पार किया 1 लाख का सामान
Updated Mon, 10 Jul 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घर से चोर समेट ले गए एक लाख के जेवरात
महरुआ। क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने रविवार रात एक ही गांव के दो घरों को निशाना बनाया। छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए चोर करीब एक लाख रुपये के जेवरात व कैश समेट ले गए। घर में मौजूद होने के बावजूद परिवारीजनों को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जानकारी मिलने पर पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी।
क्षेत्र के हीड़ी पकड़िया गांव में चोरी की एक घटना शिव प्रसाद गुप्त के घर में हुई रविवार की रात दीवार के सहारे छत पर पहुंचे चोर सीढ़ी के रास्ते आंगन में उतरे। परिवार के लोगों को चोरों के आने की भनक तक नहीं लगी। चोर कमरे में रखे बाक्स आदि को खोलकर सोने-चांदी के आभूषण और दो हजार रुपये समेट ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है। गांव में दूसरी घटना शौकत अली के घर में हुई। रात के अंधेरे में शौकत के घर में दाखिल हुए चोर 45 हजार रुपये के आभूषण व पांच हजार रुपये उठा ले गए। सोमवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने गांव पहुंचकर छानबीन की। एसओ ज्ञानेन्द्र सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।