फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   खराब मौसम में थानों तक पहुंचे इक्का दुक्का फरियादी

खराब मौसम में थानों तक पहुंचे इक्का दुक्का फरियादी

Sun, 02 Jul 2017 04:19 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 04:19 AM IST
विज्ञापन
खराब मौसम में थानों तक पहुंचे इक्का दुक्का फरियादी
थाना समाधान दिवस पर पहुंचे इक्का-दुक्का फरियादी
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। खराब मौसम के चलते फरियादियों की आमद कम हुई। टांडा थाना दिवस की अध्यक्षता करते हुए एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें कोई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसपी सुधीर सिंह ने कहा कि थानों पर पीड़ित लोग ही आते हैं। ऐसे में उनके साथ मित्रतापूर्ण रवैया अपनाया जाना चाहिए। फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण करना चाहिए। कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसपी ने आने वाले फरियादियों से बातचीत की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान कुल पांच शिकायतें आई जिनमें से एक का ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर एसडीएम नरेंद्र सिंह, कोतवाल मनोज कुमार पंत आदि मौजूद रहे। महरुआ प्रतिनिधि के अनुसार सीडीओ ओपी आर्य व एएसपी ओमप्रकाश सिंह की मौजूदगी में कुल छह शिकायतें आईं। इनमें से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसओ वकील सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में कुल 11 शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। जलालपुर थाना दिवस की अध्यक्षता एसडीएम राकेश कुमार ने की। इस मौके पर 30 शिकायतें आईं जिनमें से 12 का निस्तारण कर दिया गया। इस मौके पर एसओ शकुंतला उपाध्याय समेत राजस्वकर्मी मौजूद रहे। सम्मनपुर में एसडीएम सदर विवेक मिश्र व सीओ राघवेंद्र मिश्र की मौजूदगी में 10 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। जैतपुर थानाध्यक्ष एसएन भगत की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में कुल आठ शिकायतें आईं। इनमें से चार का निस्तारण हुआ। मालीपुर में थानाध्यक्ष बेचूसिंह यादव ने समाधान दिवस की अध्यक्षता की। यहां कुल पांच फरियादी आए। इनमें से तीन ने शिकायत का निस्तारण हुआ। अलीगंज थाना दिवस की अध्यक्षता अरविंद पांडेय ने की। यहां कुल चार शिकायतें आईं। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसओ विजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना दिवस में कुल सात मामले आए। इनमें से एक शिकायत का निस्तारण हुआ। हंसवर प्रतिनिधि के अनुसार एसओ त्रिभुवन वर्मा की अध्यक्षता में 20 शिकायतें आईं। इनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। इब्राहिमपुर थाना दिवस की अध्यक्षता तहसीलदार प्रभाकर त्रिपाठी ने की। कुल 16 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। इनमें से छह का निस्तारण मौके पर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed