{"_id":"5957eaf84f1c1b62248b4b28","slug":"14989340571519-39-54-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पांच व बीडीसी के एक पद के लिए हुआ मतदान 19-39-54","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पांच व बीडीसी के एक पद के लिए हुआ मतदान 19-39-54
Updated Sun, 02 Jul 2017 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के लिए हुआ मतदान
अंबेडकरनगर। पांच ग्राम प्रधान व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान कार्य संपन्न हुआ। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। सुबह सात बजे से प्रारंभ हुआ मतदान शाम पांच बजे संपन्न हुआ तो 61.22 प्रतिशत मतदाता अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे।
गौरतलब है कि 20 जून को सात ग्राम प्रधान, एक बीडीसी व 68 ग्राम पंचायत सदस्य पद के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया निपटी थी। पंथीपुर व संग्रामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए एक-एक प्रत्याशी उतरने के चलते उनके निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। 5 ग्राम प्रधान व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए एक से अधिक प्रत्याशियों के मैदान में उतरने के चलते 1 जुलाई को मतदान हुआ। मतदान को लेकर लोगों के उत्साह का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सुबह सात बजे से मतदान होना था लेकिन इससे पहले ही बड़ी संख्या में मतदाता बूथों पर पहुंचकर लाइन में लग गए। जैसे-जैसे समय बीतता गया, मतदान प्रतिशत भी बढ़ता गया। खराब मौसम का भी मतदान पर किसी प्रकार का प्रभाव नहीं पड़ा। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार भियांव विकास खंड के अंबरपुर व जलालपुर के बड़ेपुर, लाभापारा व लखनिया में ग्राम प्रधान के लिए होने वाले मतदान के लिए पूरे दिन बूथों पर मतदाताओं की लाइन लगी रही। अकबरपुर विकास खंड के सुबारपुर में ग्राम प्रधान तथा बीडीसी के एक पद के लिए करतोरा व ककरडिला में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से निपटा।
1 जुलाई को 5 ग्राम प्रधान व 1 बीडीसी के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद 3 जुलाई को मतों की गणना संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों में होंगी। इसे लेकर शनिवार को संबंधित विकास खण्ड कार्यालयों में कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया गया कि किस तरह मतगणना प्रक्रिया को बेहतर ढंग से संपन्न कराना है।
विज्ञापन
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी, पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि पांच ग्राम प्रधान व एक बीडीसी सदस्य पद के लिए शनिवार को तीन विकास खंडों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया निपटाई गई। 3 जुलाई को मतगणना कराई जाएगी।