फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निजी स्कूल प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट के निकट किया प्रदर्शन

निजी स्कूल प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट के निकट किया प्रदर्शन

Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
निजी स्कूल प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट के निकट किया प्रदर्शन
निजी स्कूल प्रबंधकों ने कलेक्ट्रेट के निकट किया प्रदर्शन
विज्ञापन


अंबेडकरनगर। मान्यता को मानक पूरा करने के लिए कम से कम 10 वर्ष का समय दिए जाने व मानक पूरा करने वाले विद्यालयों को तत्काल मान्यता दिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन ने कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। कहा गया कि मान्यता के नाम पर प्राइवेट विद्यालयों के प्रबंधन को विभिन्न प्रकार से उत्पीड़ित किया जा रहा। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि जिले में बिना मान्यता के संचालित विद्यालयों के विरुद्ध जिस तरह उत्पीड़नात्मक रवैया संबंधित विभाग द्वारा अपनाया जा रहा है, वह पूरी तरह निंदनीय है। एक-दो दिन में मानक पूरा नहीं किया जाता। इसे पूरा करने के लिए कम से कम 10 वर्ष का समय दिया जाना चाहिए। जिन विद्यालयों ने मानक पूरा कर लिया है, उन्हें अविलंब मान्यता दी जाए। कहा कि जिले में ज्यादातर विद्यालय मानक पूरा कर चुके हैं। मान्यता के लिए आवेदन भी किया जा चुका है। इसके बावजूद उन्हें मान्यता नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिस तरह परिषदीय विद्यालयों को सुविधाएं प्रदान की जाती हैं, वह सुविधाएं प्राइवेट विद्यालयों को भी दी जानी चाहिए। जिन विद्यालयों पर विभाग द्वारा कार्रवाई की गई है, उन्हें भी विद्यालय संचालन की अनुमति प्रदान की जाए। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस दौरान विद्यासागर विश्वकर्मा, वागीश मिश्र, नरसिंह विश्वकर्मा, आशुतोष वर्मा, जगपाल वर्मा, मोहम्मद मोहिउद्दीन व अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed