{"_id":"59568f534f1c1b423b8b461a","slug":"149884505813-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्रशिक्षित चिकित्सक ने किया महिला का आपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्रशिक्षित चिकित्सक ने किया महिला का आपरेशन
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप के ऑपरेशन से महिला की मौत
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र आलापुर अंतर्गत रामनगर बाजार स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में झोलाछाप के ऑपरेशन से एक महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों ने केस दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। हालांकि पुलिस ने ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है।
बाभनपुर गांव निवासी उमाकांत की 23 वर्षीय पुत्री गुड़िया का विवाह विगत वर्ष जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत इटहुआ सुंदरपुर गांव में हुआ था। बताया जाता है कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसे प्रसव पीड़ा हुई तो परिवारीजनों ने उसे रामनगर बाजार स्थित एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। आरोप है कि इलाज के नाम पर चिकित्सक ने उनसे 22 हजार रुपये भी जमा करा लिए। एक दिन बाद ही चिकित्सक ने कहा कि बच्चा गर्भ में फंस गया है। ऑपरेशन करना होगा। इसके बाद उसने ऑपरेशन कर दिया। बच्ची पैदा हुई लेकिन महिला की हालत बिगड़ गई। इसके बाद भी चिकित्सक उसका इलाज करता रहा। शुक्रवार को एक बार फिर से तबियत बिगड़ गई। उसके अधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। इस पर चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल आजमगढ़ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर आजमगढ़ जा ही रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। बाद में पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ देवीचरण गुप्त ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। यदि तहरीर मिलती है, तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।