{"_id":"59568f434f1c1b7c0c8b49f2","slug":"14988450422-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए मतदान आज
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के पांच पद के लिए मतदान आज
रवाना हुईं 15 पोलिंग पार्टिंयां
अंबेडकरनगर। ग्राम प्रधान के पांच व बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए शनिवार को होने वाले उपचुनाव के लिए एक दिन पहले 15 पोलिंग पार्टियां संबंधित विकास खंड के लिए रवाना हो गईं। उधर उपचुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्वक ढंग से निपटाने के लिए प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
गौरतलब है कि ग्राम प्रधान के सात, ग्राम पंचायत सदस्य के 60 व बीडीसी सदस्य के एक पद के लिए गत दिवस नामांकन प्रक्रिया निपटी थी। दो ग्राम पंचायत पंथीपुर व संग्रामपुर में ग्राम प्रधान प्रधान के लिए एक-एक प्रत्याशी द्वारा ही नामांकन करने के चलते उनके निर्विरोध चुने जाने का मार्ग प्रशस्त हो गया था। ऐसे में पांच ग्राम पंचायत अकबरपुर विकास खंड के सुबारपुर में ग्राम प्रधान व करतोरा में बीडीसी, जलालपुर विकास खंड के लाभापारा, लखनिया व बड़ेपुर में ग्राम प्रधान व भियांव विकास खंड के अंबरपुर में ग्राम प्रधान पद के लिए 1 जुलाई को मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक होगा। इसके लिए 15 पोलिंग पार्टिंया एक दिन पहले शुक्रवार को संबंधित गांव के लिए रवाना हो गईं। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि उपचुनाव को सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।