{"_id":"59568f374f1c1b14348b46b2","slug":"149884503013-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलावट के संदेह में जांच के लिए सीलबंद हुआ पेड़ा, बर्फी व दूध का नमूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलावट के संदेह में जांच के लिए सीलबंद हुआ पेड़ा, बर्फी व दूध का नमूना
Updated Fri, 30 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलावट के संदेह में भरे पेड़ा, बर्फी व दूध के नमूने
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद्य पदार्थाें की बिक्री पर अंकुश पाने के लिए शुक्रवार को खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों की दुकानों पर छापा मारा। मिलावट के संदेह में दूध, मेवा, मिल्क केक, बर्फी व पेड़ा का नमूना लिया गया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए सीलबंद कर दिया गया।
डीएम के निर्देश पर खाद्य संरक्षण एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय के नेतृत्व में जिला मुख्यालय समेत अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों की दुकानों पर छापा मारा। मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि टीम ने रामनगर बाजार स्थित भोलानाथ गुप्ता की मिठाई की दुकान से मिलावट के संदेह में मिल्क केक का नमूना लिया। जहांगीरगंज बाजार स्थित विश्वनाथ की मिठाई की दुकान से दूध, मंगुराडिला जलालपुर स्थित उपेंद्रराम की मिठाई की दुकान से दूध, शहजादपुर से दूधिया रामसुभग से दूध का नमूना लिया। जमुनीपुर बाजार स्थित शोभानाथ की मिठाई की दुकान से मिलावट के संदेह में पेड़ा व बर्फी का नमूना लिया गया। सूल्हनतारा स्थित ज्ञानेंद्र दुबे की मिठाई की दुकान से दूध का नमूना लिया। भिटौरा स्थित दीपचंद्र की नमकीन की एजेंसी से नमकीन, जौकाबाद स्थित संतराम चौहान की मिठाई की दुकान से पेड़ा व रामनगर बाजार स्थित ज्ञानचंद्र की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया गया।