फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Fri, 30 Jun 2017 02:35 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
दुष्कर्म के आरोपी दरोगा पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
विज्ञापन

कोर्ट से जारी हुआ गैर जमानती वारंट
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म के आरोपों से घिरे जैतपुर थानाध्यक्ष रहे अरशद सिद्दीकी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। उनके विरुद्ध विवेचक ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट प्राप्त कर लिया है। माना जा रहा है कि देर सबेर उनकी गिरफ्तारी हो सकती है।
गौरतलब है कि जैतपुर एसओ रहे अरशद सिद्दीकी पर आजमगढ़ जनपद की एक महिला ने बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पहले तो महिला से सुलह-समझौते का प्रयास हुआ लेकिन मामला बनते न देख अरशद ने बीमारी का हवाला देते हुए थानाध्यक्ष पद से हटाए जाने का प्रार्थना पत्र दे दिया। उसे इस पद से हटा दिया गया। इसके बाद महिला ने अधिकारियों से मुलाकात की। एसपी सुधीर सिंह ने प्रकरण में तत्काल अकबरपुर थाने में केस दर्ज करा दिया। दरअसल महिला ने आरोप लगाया था कि पति से चल रहे विवाद के सिलसिले में वह एक कागज लेने अकबरपुर आई थी। इसी दौरान एसओ के पद पर तैनात रहे अरशद ने उसे अकबरपुर स्थित अपने आवास पर बुलाया और वहां लाइसेंसी पिस्टल की नोक पर बंधक बनाकर पूरी रात दुष्कर्म किया। केस दर्ज होने के बाद से ही आरोपी अरशद भूमिगत हो गया था।
विज्ञापन

मामले की विवेचना क्राइम ब्रांच प्रभारी जैसराज यादव को सौंपी गई थी। घटनास्थल की जांच के अलावा महिला का बयान भी कोर्ट में दर्ज कराया गया। विवेचना आगे बढ़ी तो प्रकरण में कई अहम सुबूत भी सामने आने लगे। इस पर विवेचक ने जनपद न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके आधार पर कोर्ट ने आरोपी दारोगा अरशद के विरुद्ध गैर जमानती वारंट निर्गत कर दिया है। इससे अब कभी भी अरशद की गिरफ्तारी होने की संभावना बन गई है। विवेचक जैसराज ने गैरजमानती वारंट निर्गत होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed