फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   गड़बड़ी रोकने को पड़े ताबड़तोड़ छापे, दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त

गड़बड़ी रोकने को पड़े ताबड़तोड़ छापे, दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त

Sun, 25 Jun 2017 01:36 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
गड़बड़ी रोकने को पड़े  ताबड़तोड़ छापे, दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त
दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, चार के निलंबित
विज्ञापन

गड़बड़ी रोकने को जिले भर में खाद व बीज की दुकानों पर एक साथ पड़े छापे
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। शनिवार को जिले भर में खाद व बीज की दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान चला। मनमानी करने के मामले में खाद व बीज की दो दुकानों का लाइसेंस उपकृषि निदेशक ने निरस्त कर दिया। इनमें से एक खाद व एक बीज की दुकानें शामिल हैं। इसके अलावा विभिन्न गड़बड़ियों के चलते खाद की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया। इस दौरान कई दुकानदार प्रतिष्ठान बंद कर भाग खड़े हुए।
गौरतलब है कि अकबरपुर नगर समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के ही अवैध ढंग से खाद व बीज की बिक्री की जा रही थी। संबंधित दुकानदारों द्वारा किसानों को अधिक दाम पर खाद व बीज दिया जा रहा था। इसकी कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत भी हुई लेकिन ठोस कदम नहीं उठाया गया। कुछ इसी प्रकार की गड़बड़ी की शिकायत प्रदेश के अन्य जिलों से भी सामने आ रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को एक दिन पहले पत्र के माध्यम से निर्देशित किया कि सघन जांच अभियान चलाकर ऐसी दुकानों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह के निर्देश पर उपकृषि निदेशक विनोद कुमार व जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज सिंह के नेतृत्व में टीम ने एक साथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाया। उपकृषि निदेशक विनोद कुमार ने अकबरपुर व भीटी तहसील क्षेत्र की 30 दुकानों पर छापेमारी की। भीटी बाजार स्थित वर्मा बीज भंडार की जांच में पाया गया कि लाइसेंस खाद बिक्री का है लेकिन खाद के साथ-साथ बीज की भी बिक्री की जा रही है। बीज बिक्री के आवश्यक कागजात भी संबंधित दुकानदार द्वारा नहीं उपलब्ध कराया जा सका। इस पर तत्काल प्रभाव से दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। अढ़नपुर बाजार में जब जांच अभियान शुरू किया तो तीन दुकानदार दुकान बंद कर भाग खड़े हुए। इस पर तीनों दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। आनंदनगर चौराहा स्थित पांडेय ट्रेडर्स को बीज की दुकान है लेकिन आवश्यक कागजात न दिखाए जाने के चलते लाइसेंस निलंबित कर दिया। अकबरपुर तहसील के शहजादपुर में चले अभियान के दौरान न्यू किसान बीज भंडार के लाइसेंस को भी निरस्त कर दिया। दुकानदार द्वारा आवश्यक कागजात नहीं उपलब्ध कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर जिला कृषि अधिकारी डॉ. धर्मराज सिंह ने टांडा, जलालपुर व आलापुर तहसील क्षेत्र की दुकानों पर छापा मारा। शुकुलबाजार स्थित किसान खाद भंडार, बसखारी बाजार स्थित न्यू सीड स्टोर, न्यौरी स्थित अजय कुमार जायसवाल बीज भंडार, रामनगर रोड स्थित गोपाल सीड कंपनी, दुल्हूपुर स्थित सुचिता खाद भंडार, रफीगंज स्थित गोपाल ट्रेडिंग कंपनी व यादव खाद भंडार में विभिन्न प्रकार की गड़बड़ी मिली। इस पर संबंधित दुकानदारों पर कार्रवाई के लिए जिला कृषि अधिकारी ने जिला कृषि उपनिदेशक को जांच रिपोर्ट सौंप दी है।
खाद व बीज दुकानदारों द्वारा अब खाद व बीज की बिक्री पीओएस मशीन से ही की जा सकेगी। गत दिवस ही कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित दुकानदारों को पॉइंट आफ सेल्स मशीन के बारे में विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। इसमें कहा गया था कि खाद व बीज के लिए किसानों के आधार को पीओएस मशीन से लिंक करना होगा। जो दुकानदार बिना पीओएस मशीन के खाद व बीज की बिक्री करते पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि उपनिदेशक विनोद कुमार ने बताया कि अवैध ढंग से संचालित खाद व बीज की दुकानों के विरुद्ध छापेमारी अभियान आगे भी जारी रहेगा। लाइसेंसधारी दुकानदारों को भी अब पीओएस मशीन द्वारा ही किसानों को खाद व बीज की बिक्री की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed