फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   निर्धारित अवधि में पूर्ण किए जाएं विकास से जुड़े कार्य

निर्धारित अवधि में पूर्ण किए जाएं विकास से जुड़े कार्य

Sun, 25 Jun 2017 02:19 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित अवधि में पूर्ण किए जाएं विकास से जुड़े कार्य
तय अवधि में पूर्ण किए जाएं विकास कार्य
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान सीडीओ ने दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। सीडीओ ओपी आर्य की अध्यक्षता में शनिवार को अकबरपुर नगर स्थित लोहिया भवन में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें प्रसाधन कक्ष का निर्माण अविलंब पूर्ण कराने व जिले को शौचमुक्त करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही अन्य विकास कार्यों को भी निर्धारित समय पर पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया।

सीडीओ ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले को खुले में शौचमुक्त करने को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। गांव-गांव, घर-घर जाकर लोगों को जानकारी दें कि खुले में शौच करने से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं। कहा कि जिन शौचालयों का निर्माण कार्य अब तक पूर्ण नहीं हो सका है, उसे अविलंब पूरा कराया जाए। इसके अलावा जिनके खाते में शौचालय निर्माण के लिए रकम भेजी गई है, उन पात्रों को अविलंब शौचालय निर्माण कराने के लिए जागरूक करें। कहा कि राष्ट्रीय स्वच्छता मिशन के तहत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। इसमें कोई लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जो विकास कार्य चल रहे हैं, उन्हें समय रहते पूर्ण कराया जाए। साथ ही उसकी गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। इस दौरान डीडीओ मथुरा प्रसाद मिश्र, परियोजना निदेशक प्रदीप कुमार, डीपीआरओ मयाशंकर मिश्र, डीसी मनरेगा गिरीशचंद्र पाठक व स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed