{"_id":"594eb08d4f1c1ba3228b45e8","slug":"149832926811-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्पदंश से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्पदंश से मासूम की मौत
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्पदंश से मासूम की मौत
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत सैदपुर लहुवाडीह गांव में शनिवार सुबह एक मासूम सर्पदंश का शिकार हो गया। घटना से परिवारीजनों में रोना-पीटना मचा हुआ है।
परिवारीजनों के अनुसार लालूप्रसाद का पांच वर्षीय पुत्र जिगर शनिवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। खेलते-खेलते वह झाड़ी के निकट पहुंच गया। बताया जाता है कि वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया। बच्चे के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवारीजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने सांप को भागते हुए देखा। आनन-फानन में बच्चे को बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। ब्यूरो