{"_id":"594d54ae4f1c1b2b4d8b470f","slug":"149824021214-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका को गोली मार आत्महत्या मामले में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका को गोली मार आत्महत्या मामले में केस दर्ज
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका को गोली मार आत्महत्या करने के मामले में केस दर्ज
आत्महत्या करने वाला युवक था शातिर बदमाश
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत साबुन विभाग गली मोहल्ले में युवक द्वारा प्रेमिका को गोली मारने के बाद गोली मारकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतक के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। इस बीच पुलिस को पता चला कि आत्महत्या करने वाला युवक शातिर बदमाश था। उसके विरुद्ध हत्या समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज हैं।
गौरतलब है कि गुरुवार को सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना अंतर्गत गांव निवासी विजय यादव ने अकबरपुर थाना अंतर्गत साबुन विभाग गली पहुंचकर अपनी ननद के यहां आई एक युवती को गोली मार दी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली थी। विजय की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि युवती की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने युवती की ननद की तहरीर पर मृतक विजय यादव के विरुद्ध हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया। इस बीच पता चला है कि विजय शातिर बदमाश था। उसके विरुद्ध हत्या, सरकारी कार्य में व्यवधान तथा गैंगस्टर एक्ट जैसे मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। एसओ रामलखन पटेल ने केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।