फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   नौ ब्लाकों में पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज

नौ ब्लाकों में पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज

Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
नौ ब्लाकों में पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज
नौ ब्लॉकों में पंचायत उपचुनाव के लिए नामांकन आज
विज्ञापन

ग्राम प्रधान के 7, बीडीसी का 1 व ग्राम पंचायत सदस्य के 68 रिक्त पदों पर होना है चुनाव
प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
फोटो 18, 19 व 20
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। पंचायत उपचुनाव के लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में मंगलवार 20 जून को नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 7 ग्राम प्रधान, 68 ग्राम पंचायत सदस्यव एक बीडीसी सदस्य पद के लिए 1 जुलाई को आवश्यकतानुसार मतदान कराया जाएगा। इस बीच नामांकन से एक दिन पहले सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
गौरतलब है कि गत दिवस ही राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद जिले के 7 ग्राम प्रधान, 68 ग्राम पंचायत व एक बीडीसी सदस्य के उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने अधिसूचना जारी की थी। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 20 जून को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन का कार्य तय हुआ। प्रशासन की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि संबंधित प्रत्याशी अपने-अपने विकास खंड कार्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। इस बीच 20 जून मंगलवार को होने वाले नामांकन में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली। सुरक्षा के भी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। जिन 7 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव होने हैं, उनमें अकबरपुर विकास खंड के सुबारपुर व संग्रामपुर, जलालपुर विकास खंड के पंथीपुर, लाभापारा, लखनिया व बड़ेपुर, भियांव विकास खंड के अंबरपुर व अकबरपुर विकास खंड के करतोरा प्रथम में क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव होना है। इसके अलावा 68 ग्राम पंचायत सदस्यों का भी उपचुनाव होगा।
विज्ञापन


3 जुलाई को होगी मतगणना
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि 20 जून को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 22 जून को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 24 जून को सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक नाम वापसी के बाद चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। 1 जुलाई को सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 3 जुलाई को मतगणना होगी। बताया कि नामांकन प्रक्रिया का सकुशल निपटाने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed