{"_id":"593ec9281126f4d9498b4583","slug":"1497286975164-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया से पीड़ित 4 नए मरीज भर्ती, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया से पीड़ित 4 नए मरीज भर्ती, एक गंभीर
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया के चार नए मरीज भर्ती, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर। जिले में डायरिया के लगातार बढ़ते प्रकोप के बीच चौबीस घंटों के दौरान एक वृद्ध समेत चार लोग चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत भुवनपुर गांव निवासी चंद्रभान (60) पुत्र रामसहाय की रविवार देर शाम अचानक तबियत खराब हो गई। उल्टी व दस्त के बीच परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, बसखारी थाना अंतर्गत वाजिदपुर गांव निवासिनी सुमन यादव (23) पत्नी हरीलाल को उल्टी-दस्त की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने सोमवार भोर में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सम्मनपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी बृजेश (22) पुत्र दिनकर को रविवार देर शाम अचानक उल्टी-दस्त शुरू हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा अहिरौली थाना अंतर्गत अन्नावां निवासी बाबूलाल (38) पुत्र गिरिजा शंकर सोमवार भोर में डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।