{"_id":"593d8d6e4f1c1b0e548b45e2","slug":"149720614813-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायरिया के चार नए मरीज भर्ती, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायरिया के चार नए मरीज भर्ती, एक की हालत गंभीर
Updated Mon, 12 Jun 2017 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया के चार नए मरीज भर्ती, एक गंभीर
अंबेडकरनगर (ब्यूरो)। चौबीस घंटों के दौरान चार लोग डायरिया की चपेट में आ गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत राबीबहाउद्दीनपुर गांव निवासी मंशाराम (45) पुत्र रामकेवल शनिवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी थाना अंतर्गत भगवानपट्टी गांव निवासिनी तिरपादेवी (70) पत्नी बिरजू शनिवार देर रात उल्टी-दस्त से पीड़ित हो गई। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, मालीपुर थाना अंतर्गत मालीपुर निवासी रामगति (50) पुत्र रामदुलार को डायरिया की चपेट में आने पर परिवारीजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इनके अलावा सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्यानपुर गांव निवासिनी बेबी (22) पुत्री जगराम को परिवारीजनों ने डायरिया की चपेट में आने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।