{"_id":"593c260e4f1c1bcd768b45cb","slug":"1497114146104-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल पहुंचे 4 नए डायरिया मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल पहुंचे 4 नए डायरिया मरीज
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डायरिया के चार और मरीज भर्ती
अंबेडकरनगर। चौबीस घंटों के दौरान डायरिया से पीड़ित चार और लोग जिला अस्पताल में भर्ती हुए। सम्मनपुर थाना अंतर्गत रामपुर मंगुराडिला गांव निवासिनी चंपा देवी (50) पत्नी रामसकल शुक्रवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत अमेदा निवासिनी चांदनी (18) पुत्री रामसुफल को शुक्रवार देर रात उल्टी दस्त शुरू हो गया। दोनों के परिवारीजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी लालबहादुर (50) पुत्र रामफेर को शनिवार भोर में उल्टी-दस्त होने पर परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया। इनके अलावा टांडा क्षेत्र अंतर्गत छज्जापुर निवासिनी कंचन (50) पत्नी चुन्नीलाल शुक्रवार देर शाम डायरिया की चपेट में आ गई। परिवारीजनों ने उसे सीएचसी टांडा में भर्ती कराया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।