{"_id":"669bf0b669514899360c0a76","slug":"145-lakh-looted-after-beating-petrol-pump-workers-case-against-15-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-118401-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई कर लूटे 1.45 लाख, 15 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंप कर्मियों की पिटाई कर लूटे 1.45 लाख, 15 पर केस
Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 20 Jul 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। थाना राजेसुल्तानपुर के कस्तूरीपुर गांव स्थित पेट्रोल पंप पर एक दर्जन से अधिक दबंगों ने पेट्रोल पंप के मैनेजर व अन्य कर्मियों को पीटने के बाद एक लाख 45 हजार रुपये लूट लिए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने एक नामजद व 14 अज्ञात पर लूट, मारपीट और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मारपीट की धारा मेंं केस दर्ज किया गया है।
कस्तूरीपुर गांव स्थित बाबा ब्रह्मचारी फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार देर शाम एकजुट दबंगों ने धावा बोल दिया। तीन बाइक व एक लग्जरी वाहन से पहुंचे एक दर्जन से अधिक लोगों ने वहां पहुंचते ही कर्मचारियों को पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मुनीम हिमांशु गोस्वामी को लाठी डंडे से पीटने के बाद पंप पर रखे 80 हजार रुपये छीन लिए। पंप संचालक विपुल कुमार और मैनेजर रमाशंकर मिश्र जब बीच बचाव करने पहुंचे तो दबंगों ने इन दोनों की भी पिटाई शुरू कर दी। विपुल कुमार को जाति सूचक गालियां देने लगे। मैनेजर रमाशंकर को पीटते हुए 55 हजार रुपये छीन लिए। रमाशंकर के सिर, कमर व दोनों हाथोंं मेंं गंभीर चोटें लगी हैं। बीच बचाव करते समय हिमांशु का सिर फट गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
पूरा घटनाक्रम पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। थोड़ी देर बाद सीओ राम बहादुर ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष विजय तिवारी ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर एक नामजद गुलाब सिंह व 14 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उधर, दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी मारपीट की धारा मेंं केस दर्ज किया गया है। वादी का कहना था कि डीजल गलत ढंग से दिया गया था। वे सब इसी की पूछताछ करने गए थे। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मियों ने पकड़कर पिटाई कर दी।