{"_id":"626d80fb5c8a3078de0f3c27","slug":"1429-candidates-left-navodaya-entrance-exam-ambedkar-nagar-news-lko628593997","type":"story","status":"publish","title_hn":"1429 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1429 अभ्यर्थियों ने छोड़ी नवोदय प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले के 19 केंद्रों पर शनिवार को नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपटी। इसमें पंजीकृत 4370 छात्रों की तुलना में 2941 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी, जबकि 1429 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस बीच परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए जहां 25 पर्यवेक्षक केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लेते रहे, तो वहीं 10 सचल दलों ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जांच की। इस बीच एसडीएम व तहसीलदार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही जिम्मेदारों को जरूरी निर्देश दिए।
नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 केंद्र बनाए गए थे। वैसे तो परीक्षा साढ़े 11 बजे से प्रारंभ होनी थी, लेकिन छात्र अपने अभिभावकों के साथ 10 बजे से ही पहुंचने लगे थे। छात्रों को मुख्य गेट पर ही जांच के बाद अंदर प्रवेश करने दिया जा रहा था। इस दौरान कोविड-19 गाइडलाइन का भी पालन सुनिश्चित कराया गया। बगैैर मास्क के परीक्षार्थियों को अंदर नहीं प्रवेश करने दिया जा रहा था। जो छात्र मास्क लगाकर नहीं आए थे, उन्हें परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर ही मास्क उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा सैनिटाइजर की भी व्यवस्था केंद्रों पर की गई थी।
परीक्षा संयोजक सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि साढ़े 11 से डेढ़ बजे तक हुई नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में पंजीकृत 4370 छात्रों की तुलना में 2941 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी। 1429 छात्रों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए कुल 25 पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा 10 सचल दल भी लगातार विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा का जायजा लेते रहे। इस बीच एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल व तहसीलदार जेपी यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया।