{"_id":"621bc51998cb4e7b7c76f876","slug":"1260-employees-got-training-to-conduct-elections-ambedkar-nagar-news-lko6197018171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कराने का 1260 कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कराने का 1260 कर्मचारियों को मिला प्रशिक्षण
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मतदान कर्मियों का राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में चल रहा विशेष प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हो गया। 1260 कर्मियों को ईवीएम, वीवीपैट के संचालन व मॉक पोल की जानकारी दी गई। मतदेय स्थल पर की जाने वाली तैयारियों के बारे में भी बताया गया। सीडीओ घनश्याम मीणा प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और मतदान कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
सभी पांच विधानसभा सीट पर 3 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर कर्मचारियों को अंतिम चरण का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को विशेष प्रशिक्षण के अंतिम दिन 1260 मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सीडीओ कार्यालय के अनुसार प्रथम पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 1969 से 2132 तथा दूसरी पाली में पोलिंग पार्टी संख्या 2133 से 2285 तक के मतदान कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।
19 कक्षों में चले प्रशिक्षण में ईवीएम व वीवीपैट के संचालन के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें मौके पर ही ईवीएम का संचालन कर दिखाया गया। इस दौरान 1006 मतदान कर्मियों ने प्रशिक्षण स्थल पर ही पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया। सीडीओ घनश्याम मीणा ने यहां निरीक्षण कर निर्देश दिया कि प्रशिक्षण के दौरान मिलीं जानकारियों का इस्तेमाल मतदान के दौरान करें।