फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 buses acquired for election, will leave tomorrow

Ambedkar Nagar News: चुनाव के लिए 12 बसें अधिग्रहित, कल होंगी रवाना

Sat, 29 Apr 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 29 Apr 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
12 buses acquired for election, will leave tomorrow
अंबेडकरनगर। प्रथम चरण के निकाय चुनाव में अकबरपुर डिपो की 12 बसों को अधिग्रहित किया गया है। ऐसे में यह बसें एक मई को चुनाव ड्यूटी के लिए संबंधित जनपदों को रवाना हो जाएंगी। इन बसों के चुुनाव ड्यूटी में जाने से यात्रियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पांच मई के बाद यह बसें दोबारा अपने रूट पर लौटेंगी। निकाय चुनाव में प्रथम चरण का मतदान चार मई को होगा। इसके लिए बसों के अधिग्रहण का कार्य शुरू हो गया है। अकबरपुर डिपो से लखनऊ के लिए तीन, कुशीनगर के लिए चार, गोंडा के लिए दो, बलरामपुर के लिए दो, बहराइच के लिए एक बस अधिग्रहित की गई है। बसों को चुनाव ड्यूटी के लिए भेजने का पत्र प्राप्त होने के बाद रोडवेज प्रशासन ने बसों को दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिन बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजना है उनमें खिड़की, शीशे व सीट आदि को दुरुस्त किया जा रहा है। स्टेशन प्रभारी शेषनाथ मिश्र ने बताया कि ज्यादातर बसों को दुरुस्त कर दिया गया है। 1 मई को इन बसों को संबंधित जनपदों के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed