फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   12 adulteration cases settled, Rs 3.59 lakh fine

Ambedkar Nagar News: मिलावट के निपटे 12 वाद, 3.59 लाख जुर्माना

Thu, 06 Apr 2023 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Apr 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
12 adulteration cases settled, Rs 3.59 lakh fine
अंबेडकरनगर। न्याय निर्णायक अधिकारी/एडीएम ने बृहस्पतिवार को मिलावटी खाद्य सामग्री से जुड़े 12 वादों का निस्तारण किया। संबंधित व्यापारियों पर 3.59 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन

न्याय निर्णायक अधिकारी डॉ. सदानंद गुप्त ने दूध के चार नमूने अधोमानक पाए जाने पर 95,000, खोया का एक नमूना अधोमानक मिलने पर 20,000, दूध की मिठाई के 3 नमूने अधोमानक मिलने पर 1.50 लाख, मिथ्याछाप नमकीन के एक नमूने के अधोमानक मिलने पर 22,000 तथा दो अन्य खाद्य सामाग्रियों के नमूने अधोमानक मिलने पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 148 वादों का निस्तारण किया गया। इसमें मिलावटी सामग्री बेचने वालों पर 21.84 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। जुर्माने की रकम वसूली भी तेजी से की जा रही है। जो व्यापारी पैसा नहीं जमा कर रहे हैं, उनके खिलाफ आरसी भी जारी की जा रही है। कहा कि यदि कोई गुणवत्ताविहीन सामानों की बिक्री करेगा तो उसके खिलाफ आगे भी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed