{"_id":"678fea198e84cbe3800f9e84","slug":"11th-class-students-top-in-kho-kho-and-volleyball-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-128277-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: खो-खो, वॉलीबाॅल में 11वीं के छात्र अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: खो-खो, वॉलीबाॅल में 11वीं के छात्र अव्वल
Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से दान बहादुर सूर्य कुमार इंटर कॉलेज बंदीपुर में अभियान नगर खेल कुंभ के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो व वॉलीबॉल प्रतियोगिता में सहभागिता की।
कबड्डी में कक्षा नौ और खो-खो में कक्षा 11 के कला संकाय के विद्यार्थी विजयी हुए। वॉलीबाॅल में 11वीं के विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों ने अपना दमखम दिखाया।
अभाविप के प्रांत मंत्री व अंबेडकरनगर विभाग संगठन मंत्री पुष्पेंद्र वाजपेयी ने कहा कि खेल हमारे जीवन के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से विकास का एक माध्यम है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी रुचि अनुसार खेलों का आयोजन किया जाना चाहिए। प्रांत सहमंत्री अतुल जलालपुरी, सूर्यांश त्रिपाठी, विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अमन वर्मा, विराट वर्मा, नितिन दूबे व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।