{"_id":"60a3fbf78ebc3efbf07a7bab","slug":"1150-people-got-corona-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko578591465","type":"story","status":"publish","title_hn":"1150 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1150 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना महामारी से जंग जीतने के लिए जिले में टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम स्वास्थ्य विभाग की ओर से उठाए जा रहे हैं। मंगलवार को 30 केंद्रों के 30 बूथों पर चले टीकाकरण अभियान में 1150 लोगों को टीका लगाया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील भी की गई कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीका जरूर लगवाएं।
कोरोना टीकाकरण अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए न सिर्फ केंद्रों, बल्कि बूथों की संख्या को भी जिले में बढ़ा दिया गया है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को भी जिले में वैक्सीनेशन का कार्य चला।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि मंगलवार को जिले में 30 केंद्रों के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन किया गया। इस दौरान कुल 2860 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 1150 लोगों को टीका लगाया गया। टीकाकरण अभियान में किसी भी प्रकार की बाधा न हो, इसके लिए कुल 150 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से जंग जीतने के लिए शत-प्रतिशत टीकाकरण होना जरूरी है। ऐसे में बगैर किसी अफवाह में पड़े संबंधित बूथ पर पहुंचकर टीका लगवाएं। न सिर्फ खुद टीका लगवाएं, बल्कि इसके लिए दूसरों को भी जागरूक करें।