फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   111 people handed over their lost and stolen mobiles

Ambedkar Nagar News: 111 लोगों को सौंपे उनके गुम व चोरी हुए मोबाइल

Wed, 04 Dec 2024 12:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:01 PM IST
विज्ञापन
111 people handed over their lost and stolen mobiles
अंबेडकरनगर। जनपद पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी व गुम हुए 111 मोबाइल को बरामद किया। इसे मंगलवार को संबंधित मोबाइल धारक को सौंप दिए गए। पुलिस के अनुसार बरामद किए गए मोबाइल की कुल कीमत करीब 19 लाख रुपये है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत कई क्षेत्रों से बीते दिनों मोबाइल या तो चोरी कर लिए गए थे या कहीं गुम हो थे। काफी दिनों तक ऐसे ज्यादातर मोबाइल स्विच ऑफ रहे। शिकायतों के आधार पर सर्विलांस टीम ने मोबाइल की रिकवरी का काम शुरू किया। एक-एक कर ऐसी सभी मोबाइल को बरामद कर लिए गए। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में एसपी डॉ. कौस्तुभ ने एएसपी पश्चिमी विशाल पांडेय व पूर्वी श्यामदेव की मौजूदगी में कुल 111 लोगों को उनके मोबाइल सौंपे। मोबाइल पाकर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे खिल उठे। एसपी ने बताया कि मोबाइल बरामदगी टीम में सर्विलांस प्रभारी रितेश पांडेय, हेड कांस्टेबल प्रदीप यादव, सिपाही अंकित कुमार व अंकुर यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed