फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 football and handball players selected for divisional level trials

Ambedkar Nagar News: फुटबॉल व हैंडबॉल के 11 खिलाड़ी मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित

Fri, 24 Jul 2026 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 09:30 PM IST
विज्ञापन
11 football and handball players selected for divisional level trials
अंबेडकरनगर। शुक्रवार को शहर के एकलव्य स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित हुआ। इसमें जूनियर बालक फुटबॉल और महिला हैंडबॉल के खिलाड़ियों का चयन हुआ। कुल 11 खिलाड़ियों को अयोध्या में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में मौका मिलेगा। मंडल स्तर पर सफल होने वाले खिलाड़ी प्रदेशीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालक फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए ट्रायल हुआ। खिलाड़ियों ने अपनी खेल तकनीक, फिटनेस और प्रदर्शन के आधार पर दावेदारी पेश की। ट्रायल के बाद कुंदन और मनीष कुमार बिंद मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित हुए। ये दोनों खिलाड़ी अब अयोध्या में होने वाले मंडलीय ट्रायल में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

महिला हैंडबॉल खिलाड़ियों का चयन
प्रदेशीय महिला खेल समारोह के तहत महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयन समिति ने प्रदर्शन के आधार पर नौ महिला खिलाड़ियों को चुना। इनमें सलोनी, सपना, साक्षी, निधि, अनामिका, नेहा, खुशबू, शताक्षी और साक्षी शामिल हैं। ये सभी चयनित खिलाड़ी अयोध्या में होने वाले मंडलीय चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed