फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 buses will leave today for the duty of Pran Pratistha

Ambedkar Nagar News: प्राण प्रतिष्ठा की ड्यूटी में आज रवाना होंगी 11 बसें

Wed, 17 Jan 2024 09:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:10 PM IST
विज्ञापन
11 buses will leave today for the duty of Pran Pratistha
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की 11 बसें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पुलिस ड्यूटी के लिए बृहस्पतिवार को रवाना होंगी। बसों को बनारस, मिर्जापुर व रायबरेली आदि जनपदों में भेजा जाएगा। वहां से वह सुरक्षाकर्मियों को लेकर अयोध्या पहुंचाएंगी। पांच दिन की ड्यूटी के बाद 23 जनवरी को इन बसों की वापसी डिपो में होगी। इस दौरान बसों के संकट से आम यात्रियों को आवागमन संकट के मुश्किलों से जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

अयोध्या में भगवान रामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जिले में भी अलग-अलग विभाग तैयारी में जुटे हैं। 22 जनवरी को होने वाले बड़े आयोजन की तैयारी में अकबरपुर डिपो की 11 बसों को भी लगाया जा रहा है। इन बसों को बनारस, मिर्जापुर व रायबरेली से सुरक्षाकर्मियों को अयोध्या पहुंचाना है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद उन्हें वापस उनके निर्धारित स्थान पर पहुंचाकर वापस लौटेंगी। 63 बसों के बेड़े में से 11 बसों के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की ड्यूटी में जाने से आने वाले दिनों में आम यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

अयोध्या से होकर निजी बसों का संचालन ठप होने के बाद से यात्री पहले से ही परेशान हैं। ऐसे में अब बृहस्पतिवार से रोडवेज की बसों की संख्या घट जाने पर और दिक्कत होगी। एआरएम सीबी राम ने बताया कि परिवहन निगम के निर्देशानुसार बसों को ड्यूटी पर भेजा जा रहा है। यात्रियों को दिक्कत न हो इसका भी प्रबंध किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर बसें अतिरिक्त चक्कर भी लगाएंगी। विशेष ड्यूटी पर जाने वाले चालकों व परिचालकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया गया है। बृहस्पतिवार को डिपो से इन बसों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed