{"_id":"611011d78ebc3e7b3357a0f6","slug":"1095-candidates-left-tgt-exam-ambedkar-nagar-news-lko590492894","type":"story","status":"publish","title_hn":"1095 परीक्षार्थियों ने छोड़ा टीजीटी एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1095 परीक्षार्थियों ने छोड़ा टीजीटी एग्जाम
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामदेव जनता इंटर कॉलेज में टीजीटी परीक्षा के लिए आए परीक्षार्थियों की होती चेकिंग
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में शनिवार को टीजीटी परीक्षा में हुए हंगामे के बाद रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा निपटी। पहली पाली में 15 केंद्र, जबकि दूसरी पाली में 9 केंद्रों पर हुई परीक्षा में कुल 10 हजार 680 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसकी तुलना में 9585 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 1095 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए एक तरफ जहां सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, तो वहीं डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान चेतावनी भी दी गई कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं।
रविवार को होने वाली टीजीटी परीक्षा को सकुशल निपटाने को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर किए थे। शनिवार को पकड़ी भोजपुर स्थित किसान इंटर कॉलेज में परीक्षार्थियों ने पेपर लीक होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया था। इसके चलते आईजी को भी परीक्षा केंद्र पर पहुंचना पड़ा था। हालांकि शेष अन्य 14 केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा निपटी थी। शनिवार को हुए हंगामें को देखते हुए रविवार को सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। प्रथम पाली में 15, जबकि दूसरी पाली में 9 केंद्रों पर टीजीटी परीक्षा हुई। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 5 जोनल, 17 स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही 6 पर्यवेक्षक की तैनाती की गई थी, जो लगातार परीक्षा पर नजर जमाए हुए थे।
इसके साथ ही नवागत डीआईओएस भाष्कर मिश्र ने भी विभिन्न केंद्रों पर जायजा लिया। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार पहली पाली में 15, जबकि दूसरी पाली में 9 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कुल 10 हजार 680 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसकी तुलना 9585 ने परीक्षा दी, जबकि 1095 परीक्षार्थियों ने एग्जाम से किनारा कर लिया। इसमें पहली पाली में 15 केंद्र पर 6688 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 6 हजार 15 ने परीक्षा दी, जबकि 673 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। दूसरी पाली में 9 परीक्षा केंद्र पर 392 पंजीकृत थे। 3570 ने परीक्षा दी, जबकि 422 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।