फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   1,093 students remained absent from the D.El.Ed. examination.

Ambedkar Nagar News: डीएलएड परीक्षा में 1093 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर

Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
1,093 students remained absent from the D.El.Ed. examination.
आर्य कन्या इंटर कॉलेज से सोमवार दोपहर 12:30 बजे दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकलते छात्र-छात्राए
अंबेडकरनगर। डीएलएड प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के आठ केंद्रों पर तीन पालियों में परीक्षा कराई गई। तीनों पालियों में कुल 5566 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 4473 ने परीक्षा दी, जबकि 1093 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

पहली पाली में सुबह 10 से 11 बजे तक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 1466 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1136 ने परीक्षा दी और 330 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे तक गणित की परीक्षा हुई। इसमें सबसे अधिक 2662 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 2225 ने परीक्षा दी, जबकि 437 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

तीसरी पाली में दोपहर दो से चार बजे तक सामाजिक अध्ययन की परीक्षा हुई। इसमें 1438 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। 1112 ने परीक्षा दी और 326 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों की भीड़ रही। प्रवेश के दौरान कर्मचारियों ने जांच के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। पर्यवेक्षकों के साथ स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहे। केंद्रों के बाहर पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में ले जाने पर रोक रही। डायट प्राचार्य ब्रजेश उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन कराने के लिए सभी केंद्रों पर आवश्यक इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed