फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   105 year old priest passed away

Ambedkar Nagar News: 105 वर्षीय पुजारी का हुआ निधन

Sat, 03 Feb 2024 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 03 Feb 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
105 year old priest passed away
बाबा धोढई दास
बसखारी (अंबेडकरनगर)। किछौछा से सटे गयासपुर गांव में राम जानकी मंदिर के पुजारी बाबा धोढई दास का शुक्रवार को निधन हो गया। बाद में उनके पार्थिव शरीर को कई गांवों में ले जाया गया। इसके बाद मंदिर परिसर में उन्हें समाधि दे दी गई।
विज्ञापन


बाबा धोढई दास (105) पिछले लगभग 40 वर्ष से गयासपुर स्थित राम जानकी मंदिर पर बतौर पुजारी रह रहे थे। शुक्रवार शाम उनका निधन हो गया। स्थानीय लोग शुक्रवार शाम ही पार्थिव शरीर को उनके मूल निवास जमुनीपुर के लोदी सुल्तानपुर ले गए। इसके बाद शनिवार सुबह पार्थिव शरीर को लेकर सुलेमपुर, गोलपुर, तुरकानी बाग, सिसारा गयासपुर सहित दर्जनों गांव में भ्रमण किया गया। शाम 4:00 बजे मंदिर परिसर में ही बने समाधि स्थल पर वैदिक रीति के अनुसार मंत्र उपचार के साथ समाधि दे दी गई। इस मौके पर विवेकानंद उपाध्याय, सोनू सिंह, राजितराम, त्रिवेणी सिंह, सतिराम पाठक आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed