फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   102 monkeys were caught during the second day of the operation

Ambedkar Nagar News: दूसरे दिन अभियान चलाकर पकड़े गए 102 बंदर

Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 03 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
102 monkeys were caught during the second day of the operation
विद्युतनगर(अंबेडकरनगर)। टांडा नगर क्षेत्र में लंबे समय से बढ़ते बंदरों के आतंक से परेशान लोगों को राहत दिलाने के लिए नगर पालिका परिषद टांडा की ओर से संचालित अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। तहसील परिसर, कोतवाली क्षेत्र और नेहरू नगर फल मंडी इलाके में सुबह से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाकर कुल 102 बंदरों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। अभियान प्रभारी ईओ / एसडीएम टांडा डॉ. शशि शेखर व नप अध्यक्ष शबाना नाज के निर्देश पर संचालित किया जा रहा है। बंदर पकड़ने के लिए मथुरा से बुलाए गए पांच सदस्यीय विशेषज्ञ दल ने स्थानीय टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया। पकड़े गए सभी बंदरों को वन विभाग की टीम को सौंपने के बाद मनकापुर स्थित टिकरी जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया। प्रभारी ईओ ने कहा कि नगरवासियों को पूरी तरह बंदरों के आतंक से मुक्त कराने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। आवश्यकता होने पर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed