{"_id":"dbb628e850cc13e06b274532fc96f519","slug":"100-handpamps-are-unused-in-ramnagar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में सौ से अधिक हैंडपंप खराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में सौ से अधिक हैंडपंप खराब
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 21 Jun 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
रामनगर ब्लॉक में सौ से अधिक इंडिया मार्का टू हैंडपंप शोपीस बनकर रह गए हैं। कहीं हैंडपंप खराब हैं, तो कहीं बोरिंग की वजह से इनका लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है।
ज्यादातर जगहों पर बोरिंग खराब होने के चलते हैंडपंप से दूषित पानी आ रहा है। ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन विभाग इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। न तो जल निगम के अधिकारी गंभीर दिख रहे हैं और न ही ब्लॉक मुख्यालय के। ऐसे में इस गर्मी के मौसम में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है।
ब्लॉक क्षेत्र के हथिनाराज पिपरी, जयराम जनता स्कूल रामनगर, सरफुद्दीनपुर, चहोड़ा, परसौना आदि गांवों में लगे हैंडपंप खराब हैं। क्षेत्र के मनीष तिवारी, बालगोविंद, सत्येंद्र यादव आदि का कहना है कि हैंडपंपों को सही कराने के लिए तहसील दिवसों में भी प्रार्थनापत्र दिए, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। इसका खामियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है।