फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   100 crore turnover on Akshaya Tritiya

Ambedkar Nagar News: अक्षय तृतीया पर 100 करोड़ का कारोबार

Sun, 19 Apr 2026 10:28 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
100 crore turnover on Akshaya Tritiya
अकबरपुर के शहजादपुर की एक दुकान पर अक्षय तृतीया के अवसर पर रविवार को आभूषणों की खरीदारी करते लो
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को अक्षय तृतीया का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला शुरू हो गया। खासकर सराफा बाजार में पूरे दिन ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। सोने और चांदी के आभूषणों की बिक्री से करीब 100 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।
विज्ञापन


पर्व के अवसर पर सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए बाजारों में पहुंचने लगे। अकबरपुर नगर के शहजादपुर स्थित सराफा बाजार में कुछ ही समय में भीड़ बढ़ गई। दुकानों पर ग्राहकों की कतारें दिखीं। परिवार के साथ पहुंचकर लोगों ने अपनी जरूरत और परंपरा के अनुसार आभूषण खरीदे। इस बार ग्राहकों ने केवल खरीदारी तक सीमित न रहकर डिजाइन और गुणवत्ता को प्राथमिकता दी। दुकानों पर नए डिजाइन के आभूषणों की मांग अधिक रही। महंगाई के बावजूद खरीदारी में कमी नहीं दिखी। दुकानदारों के अनुसार, हल्के वजन और आधुनिक डिजाइन वाले आभूषणों की मांग ज्यादा रही।
विज्ञापन



अक्षय तृतीया के मौके पर लोगों ने घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की गई। कई परिवारों ने इस दिन को शुभ मानते हुए नए आभूषण और बर्तन खरीदकर घर में स्थापित किए। सराफा कारोबार से जुड़े व्यवसायियों के अनुसार, इस बार अक्षय तृतीया पर जिले में बड़े स्तर पर व्यापार हुआ। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शौर्य सेठ ने बताया कि जिले में करीब 2000 सराफा दुकानें संचालित हैं, जबकि अकबरपुर क्षेत्र में लगभग 200 दुकानें हैं। पूरे जिले में इस पर्व पर करीब 100 करोड़ रुपये के कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed