फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   100% attendance of children will have to be fixed

Ambedkar Nagar News: शत-प्रतिशत तय करनी होगी बच्चों की उपस्थिति

Sat, 25 Mar 2023 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 25 Mar 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
100% attendance of children will have to be fixed
अंबेडकरनगर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति हर हाल में बढ़ाई जाए। इसमें जिस भी स्तर पर लापरवाही पाई जाए, उसके खिलाफ कार्रवाई हो। ये निर्देश डीएम अविनाश सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति तथा निपुण टॉस्क फोर्स की बैठक में दिए।
विज्ञापन





डीएम ने कहा कि बच्चों की नियमित उपस्थिति में कमी ठीक नहीं है। इसमें तत्काल सुधार किया जाए। प्रत्येक शिक्षक की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही सभी खंड शिक्षा अधिकारी भी इस बारे में गंभीर रहें। बच्चों को हर हाल में शत-प्रतिशत स्कूल तक पहुंचना तय हो। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत सभी कार्यों को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिए। विकास खंड भीटी में पाठ योजना को और प्रभावी बनाए जाने के लिए कहा।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के नियमित निरीक्षण का लक्ष्य अवश्य पूरा किया जाए। इसमें जिनके लक्ष्य पूरे न पाए जाएं, उन्हें नोटिस दिया जाए। डीबीटी योजना के साथ ही निपुण लक्ष्य आदि की समीक्षा करते हुए कहा कि विद्यालयों में बेहतर ढंग से पढ़ाई व सुविधा दी जानी चाहिए। जल्द ही विद्यालयों का औचक निरीक्षण भी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बीएसए बीपी सिंह ने इससे पहले विभाग की भौतिक अवस्था व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ही टॉस्क फोर्स के सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed