फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 thousand rupees looted from the couple riding a bike by showing a gun

तमंचा दिखा कर बाइक सवार दंपती से लूटे 10 हजार रुपये

Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees looted from the couple riding a bike by showing a gun
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। रिश्तेदार से मिलकर बाइक से घर लौट रहे दंपती से बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े तमंचा दिखा कर 10 हजार रुपये लूट लिए। लूट से पहले बदमाशों ने बाइक से टक्कर मारकर दंपती को नीचे गिरा दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के चौहानपुर गांव निवासी सुरेश दूबे बुधवार को पत्नी संजू देवी के साथ जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के गंगेव गांव से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज के पास शारदा सहायक खंड- 16 नहर की पटरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार कर गिरा दिया। गिरते ही बदमाशों ने संजू देवी की कनपटी पर तमंचा सटा कर पर्स छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। संजू ने बताया कि पर्स में दस हजार रुपये व मोबाइल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed