फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 roads of Katehari, Akbarpur and Tanda will be rejuvenated, 2.56 crore will be spent.

Ambedkar Nagar News: कटेहरी, अकबरपुर व टांडा की 10 सड़कों का होगा कायाकल्प, 2.56 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
10 roads of Katehari, Akbarpur and Tanda will be rejuvenated, 2.56 crore will be spent.
.रामपुर बनेथू के दूबे का पूरवा संपर्क मार्ग हुआ बदहाल
अंबेडकरनगर। कटेहरी, अकबरपुर व टांडा विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कों के सुधार का रास्ता साफ हो गया है। लंबे इंतजार के बाद शासन ने क्षेत्र की 10 प्रमुख ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण, विशेष मरम्मत और सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए 2.56 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। कुल 12.08 किलोमीटर लंबाई की इन सड़कों का कायाकल्प लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के माध्यम से कराया जाएगा।
विज्ञापन

विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर विभाग ने सड़कों के मरम्मत और नवीनीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा था। शासन से स्वीकृति मिलते ही विभाग ने निविदा आमंत्रित कर दी है। कार्यों के शुरू होने के बाद ग्रामीणों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। इन सड़कों के सुधरने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा तो बेहतर होगी ही, साथ ही स्थानीय कारोबार और कृषि गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी। खराब सड़कों के कारण अब तक ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब इन सड़कों के कायाकल्प से लोगों को राहत मिलने जा रही है।
विज्ञापन

----------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों का होगा कायाकल्प
विधानसभा - मार्ग का नाम - लागत (लाख में)
कटेहरी - भीटी रामपुर गिरंट मार्ग से बनगांव संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 61.23
कटेहरी - मया-टांडा मार्ग से सलारपुर दलहवा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 39.79
कटेहरी - रामपुर बनेथू के दूबे का पूरवा संपर्क मार्ग के चैनेज तक विशेष मरम्मत कार्य - 11.11
कटेहरी - परमानंदपुर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 18.92
कटेहरी - नैपुरा संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 21.36
अकबरपुर - अकबरपुर इल्तिफातगंज मार्ग से ऊंचेगांव होते हुए मखदूमपुर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 31.83
अकबरपुर - दोस्तपुर मार्ग से अहेथिया किशुनीपुर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 25.80
टांडा - बसखारी-हंसवर के किमी से दायीं तरफ खास संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 19.82
टांडा - त्रिलोकपुर नहर से भभुआपुर संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 13.99
टांडा - ध्वंजल संपर्क मार्ग का विशेष मरम्मत कार्य - 12.59
----------------------------------------------------

ग्रामीणों को सुगम आवागमन की आस

हम लंबे समय से सड़क की बदहाली से परेशान हैं। बारिश में तो हाल बेहाल हो जाता था। अब जब सड़क सुधर जाएगी तो बच्चों की स्कूल और बाजार जाने की राह आसान हो जाएगी।

- दिलीप कुमार दुबे, दुर्गुपुर

सड़कों की खराब हालत से गांव की यातायात व्यवस्था प्रभावित होती थी। शासन की स्वीकृति के बाद उम्मीद है कि हमारी आवाज को ध्यान में रखा गया है और जल्द काम शुरू होगा।

- कृष्ण कुमार दुबे, रामपुर बनेथू
---------------------------------------------------
ग्रामीणों को मिलेगी राहत

ग्रामीण इलाकों को बेहतर संपर्क मार्गों से जोड़ा जाएगा। सड़कों के सुधरने से न केवल ग्रामीणों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को भी बल मिलेगा।
- डॉ. हरिओम पांडेय, एमएलसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed