फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   10 injured in accidents, four in critical condition

हादसों में 10 घायल, चार की हालत गंभीर

Wed, 20 Apr 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 20 Apr 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में कुल 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार घायलों की स्थिति गंभीर बतायी जाती है। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के जहांगीरगंज निवासी राहुल (19) पुत्र सुरेंद्र मंगलवार शाम बाजार में सड़क पार करते समय हादसे का शिकार हो गया। उसे टक्कर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सरकारी एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र के मुरादाबाद मोहल्ला निवासिनी कहकशा बानो (7) पुत्री मोहम्मद समीम मोहल्ले में खेलते समय दो पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गई। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। उसकी भी स्थिति गंभीर बतायी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के खैरापुर निवासी परशुराम (38) पुत्र विक्कू बुधवार को केदारनगर बाजार में बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बाजारवासियों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया।

भीटी थाना क्षेत्र के खोजपुर निवासी अश्वनी कुमार (25) पुत्र मनीराम गोसाईगंज जाते समय मार्ग हादसे का शिकार हो गया। अचानक रास्ते में साइकिल सवार के आ जाने से वह बेकाबू होकर बाइक समेत गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, टांडा थाना क्षेत्र के दहियावर गांव निवासी अरविंद (24) पुत्र अमरनाथ बुधवार को अकबरपुर आते समय एक चार पहिया वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अकबरपुर थाना क्षेत्र के खिद्दिरपुर निवासी दिलीप (32) पुत्र सभापति तथा अंखड़ (20)  पुत्र ओंकार निवासी अशरफपुर भुआ जलालपुर की बाइक जलालपुर रोड पर अकबरपुर नगर के निकट आमने-सामने भिड़ गईं। इससे अखंड की बाइक पर बैठा उसका बड़ा भाई प्रवेश (25) को भी चोटें आ गई।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें दिलीप को गंभीर चोटें आयी हैं। उधर, सम्मनपुर थाना क्षेत्र के रोशनगढ़ गांव निवासी रामनिहोर (70) पुत्र बद्री बुधवार को साइकिल से कहीं जा रहे थे।

हजपुरा बाजार के निकट अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद भी स्थिति गंभीर बतायी जाती है।


सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ही कुर्की बाजार निवासी रवींद्र (30) पुत्र बंशराज बुधवार दोपहर करीब कुर्की बाजार के निकट मार्ग हादसे का शिकार हो गया। इससे उसे गंभीर चोटें आयी हैं। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सभी बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed