{"_id":"6b04731752e3ccd3cf0a3fa1","slug":"10-additional-buses-will-run-for-the-kartik-purnima-fair-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-169768-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: कार्तिक पूर्णिमा मेले के लिए चलेंगी 10 अतिरिक्त बसें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने विशेष बस सेवा की व्यवस्था की है। इसके तहत अयोध्या डिपो से अकबरपुर डिपो को 10 अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई गई हैं। इन बसों का संचालन मंगलवार सुबह से शुरू होगा। मेले को देखते हुए अकबरपुर डिपो ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अतिरिक्त बसें दो दिनों तक संचालित की जाएंगी।
अकबरपुर डिपो से पहले से ही 92 बसों का संचालन हो रहा है। अब मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए 10 और बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बसों के संचालन की कार्ययोजना तैयार की गई है, ताकि यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में हर साल ऐतिहासिक मेला लगता है। गंगा स्नान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सोमवार शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी थी। कुछ बसों का संचालन भी शुरू कर दिया गया था। वहीं, बड़ी संख्या में यात्रियों ने बसों के बजाय ट्रेनों से सफर किया। इससे रेलवे स्टेशन पर भी भीड़ रही। ट्रेनों की देरी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
अकबरपुर डिपो की स्टेशन इंचार्ज लक्ष्मी सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ट्रेनों के विलंब से पहुंचने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।