जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव : वीके सिंह और मालती यादव के लिए आसान नहीं होगी राह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा के घोषित प्रत्याशी वीके सिंह और सपा प्रत्याशी मालती यादव के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अब भी दूर है। क्योंकि वर्तमान समय दोनों ही प्रत्याशियों के पास अध्यक्ष पद के लिए जरूरी 43 पंचायत सदस्यों का समर्थन अभी नहीं है। हालांकि दोनों ही दल के नेता लगातार यही दावा कर रहे हैं कि उनके पास सदस्यों का समर्थन है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी रविवार को कहा कि प्रयागराज में वीके सिंह की ऐतिहासिक जीत होगी।
दरअसल जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा समर्थित कुल 14 उम्मीदवार ही जीत हासिल कर सके थे। इसके बाद 15 अन्य सदस्यों ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ली। इस तरह से भाजपा के पास 29 जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन है। हालांकि पार्टी प्रत्याशी को अध्यक्ष बनने के लिए अब भी 14 और सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। वहीं सपा प्रत्याशी मालती यादव एवं पार्टी नेता लगातार दावा कर रहे हैं कि उनके पास जरूरी सदस्यों का समर्थन है। इस बीच दोनों ही उम्मीदवारों द्वारा जिला पंचायत सदस्यों से लगातार संपर्क भी किया जा रहा है। वीके सिंह के मुकाबले मालती यादव को सपा ने काफी पहले ही अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया था।