{"_id":"613e08ee8ebc3ebd87700a35","slug":"youth-shot-dead-in-prayagraj-sensation-in-the-area-due-to-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में युवक की गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में सनसनी
Sun, 12 Sep 2021 07:48 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 12 Sep 2021 07:48 PM IST
सार
पिपरी कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर निवासी मगन सिंह पटेल (35) अपने पिता का इकलौता पुत्र था। चार सार पहले उसके पिता हीरा लाल पटेल की भी हादसे में मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मगन सिंह पटेल खेत और घर की जिम्मेदारी सम्भालता था।
विज्ञापन
Prayagraj News : गोली मारकर हत्या।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज पूरामुफ्ती के मंदर बाजार के पास रविवार की देर शाम ड्राइवर के साथ घर लौट रहे एक ट्रैक्टर मालिक को बदमाशों ने गोली मार दिया। इलाज के लिए घायल युवक को प्रयागराज एसआरएन ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा है। बदमशों ने ट्रैक्टर मालिक को गोली क्यों मारी? इसका पता लगाने के लिए पुलिस छानबीन में जुट गई है।
पिपरी कोतवाली के अकबरपुर मिर्जापुर निवासी मगन सिंह पटेल (35) अपने पिता का इकलौता पुत्र था। चार सार पहले उसके पिता हीरा लाल पटेल की भी हादसे में मौत हो चुकी है। पिता की मौत के बाद मगन सिंह पटेल खेत और घर की जिम्मेदारी सम्भालता था। इन दिनों मगन ने परिवार के भरण पोषण के लिए दो ट्रैक्टर खरीद रखा था। वह ट्रैक्टर से मकानों में पाइलिंग और पोल को गाड़ने का काम करता था।
रविवार को वह पूरामुफ्ती बाजार स्थित एक निर्माणाधीन माकान में पाइलिंग कर देर शाम करीब पांच बजे मंदर के रास्ते घर लौट रहा था। साथ मे उसका ड्राइवर मंगल ट्रैक्टर चला रहा था और मगन ट्रैक्टर पर बैठे था। दोनों लोग जैसे ही मंदर बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तभी झाड़ियों में पहले से ही घात लगाए बैठे दो बदमाशों ने मगन सिंह पर निशाना साध कर गोली चला दिया। इसमें एक गोली मगन के सीने में जा लगी। घटना से दहशत में आए ड्राइवर मंगल ने भाग कर जान बचाई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में मगन को इलाज के लिए प्रयागराज एसआरएन ले गए जहां देर शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मगन को किन हालातों में और किसने गोली मारी? इसको लेकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।