फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth's body found hanging from tree under suspicious circumstances in Prayagraj

प्रयागराज में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली

Tue, 07 Apr 2020 12:37 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 07 Apr 2020 12:37 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found hanging from tree under suspicious circumstances in Prayagraj
फांसी (सांकेतिक) - फोटो : Amar Ujala
क्षेत्र के गरेथा गांव में एक युवक की लाश पेड़ से झूलती हुई पाई गई। वहीं लाश मिलने की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्राम प्रधान की सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस ने शिनाख्त की कार्यवाही करते हुए लाश कब्जे में लेकर पीएम हेतु शहर भेज दिया। सोमवार प्रात: क्षेत्र के गरेथा गांव में रेलवे ट्रैक व प्रयागराज मिर्जापुर राजमार्ग के मध्य एक पेड़ से गमछे के सहारे एक 24 वर्षीय युवक की लाश लटकती हुई देखी गई। लाश मिलने की सूचना ग्राम प्रधान गौरीशंकर ने एसओ मांडा प्रिंस दिक्षित को दी। वहीं सूचना पर प्रभारी चौकी इंचार्ज दिघिया शिवांशु पांडेय, दरोगा संजय भरद्वाज के साथ मौके पर पहुंचे और लाश के शिनाख्त की कार्रवाई शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन


 मामले में एसओ प्रिंस दीक्षित ने बताया की लाश के नजदीक एक आधार कार्ड व बैक ऑफ  बड़ौदा का पासबुक पाया गया है। जिसपर दीपक सिंह बोरा पुत्र कुंदन सिंह बोरा निवासी जोशी गावो घिरौली बागेश्वर उत्तराखंड अंकित है। उक्त कागजात के आधार पर लाश की पहचान कराई जा रही है। मृतक के शरीर पर जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए है। मृतक के पैर में चप्पल व हरे रंग की टी शर्ट व नीले रंग की जिंस पहना हुआ था। वहीं ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त किया की युवक की हत्या की गई है। और लाश को ठिकाने लगाने के लिए पेड़ से लटका कर आत्महत्या दिखाने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


मृतक का पैर जमीन पर मुड़े हुए थे। जबकी फांसी लगाने के लिए ऊंचाई पर लटकने की आवश्यकता होगी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका व्यक्त किया की युवक कही आस-पास ही मजदूरी करता था जिसकी चालाकी से हत्या कर लाश को पेड़ से लटका दिया गया है। वहीं पुलिस ने शिनाख्त व पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले के खुलासे की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed