फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth murdered with a sharp-edged weapon; injury marks found on face, neck, and abdomen.

Prayagraj News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, चेहरे-गले व पेट पर मिले चोट के निशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered with a sharp-edged weapon; injury marks found on face, neck, and abdomen.
क्षेत्र के तिलक का पूरा गांव में शनिवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके चेहरे, गले, पेट और जबड़े पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस को माैके से चाकू, लाल रंग की टी-शर्ट, 500-500 रुपये के दो नोट, शराब की कांच की टूटी बोतल, नमकीन के दो पैकेट और हरे रंग की हवाई चप्पल मिली है। फॉरेंसिक टीम ने खून के नमूने लिए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे घटना की जानकारी हुई। मृतक के दाहिने हाथ पर हिंदी में सोनम एस लिखा है। प्राथमिक जांच में युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मऊआइमा राममूर्ति यादव ने बताया कि शनिवार देर शाम तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। युवक का फोटो सभी थानों को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है।



वर्जन
मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। धारदार हथियार या कांच की टूटी बोतल से शरीर पर कई वार किए गए हैं। मौके से एक चाकू भी बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी हैं। - राजकुमार सिंह, एसीपी फूलपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed