फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth hanged himself by climbing Peepal tree, dead body found hanging 50 feet above.

प्रयागराज : युवक ने पीपल के पेड़ पर चढ़कर लगाई फांसी, 50 फीट ऊपर लटकटा मिला शव

Sat, 30 Mar 2024 01:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 30 Mar 2024 01:34 PM IST
सार

लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव निवासी शिव प्रसाद उर्फ बुद्धान (22) पुत्र बब्बू यादव ने पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची लालापुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शिव प्रसाद यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। पिता किसानी कर परिवार चलते हैं।

विज्ञापन
Youth hanged himself by climbing Peepal tree, dead body found hanging 50 feet above.
पीपल के पेड़ से लटका मिला शव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव में युवक ने पीपल के पेड़ पर चढ़कर फांसी लगा ली। उसका शव पेड़ पर जमीन से 50 फीट ऊपर लटकता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

 

लालापुर थाना क्षेत्र के सेमरी तरहार गांव निवासी शिव प्रसाद उर्फ बुद्धान (22) पुत्र बब्बू यादव ने पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची लालापुर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शिव प्रसाद यादव चार भाइयों में दूसरे नंबर का है। पिता किसानी कर परिवार चलते हैं। शिवप्रसाद शुक्रवार रात लगभग आठ बजे घर से खाना खाकर खेत की रखवाली करने गया था।

विज्ञापन

 

रविवार सुबह नहीं लौटा तो घर वाले खोजने लगे तो खेत के पास ही पीपल के पेड़ में लगभग पचास फिट ऊपर शव लटकता दिखा। थानाध्यक्ष लालापुर अजय कुमार मिश्र मयटीम के साथ मौके पर पहुंचकर रस्सी के सहारे लटक रहे शव को नीचे उतरवाया। फ़ोरेंसिक विभाग की टीम ने भी पहुंचकर छानबीन की। उसका चप्पल पेड़ के नीचे पड़ा मिला। भाई लालता प्रसाद यादव की तहरीर पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

फांसी के फंदे से झूलकर युवक ने दे दी जान

इसी तरह कोरांव थाना क्षेत्र के गोबरी कुंडरी कोटिया गांव में शुक्रवार रात्रि को एक बजे के करीब 40 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से कोहराम मचा रहा। जानकारी के मुताबिक पन्नालाल (40) पुत्र स्वर्गीय शंभू नाथ घर से 100 मीटर की दूरी पर बीती रात्रि को नीम के पेड़ से रस्सी का फंदा लगाकर लटक कर जान दे दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिता पुत्र के विवाद के कारण पन्नालाल ने फांसी लगा ली।

सुबह घर में जब लोग खेत की तरफ गए तो देखा कि पन्नालाल फांसी के फंदे पर झूल रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा उक्त मामले की सूचना कोरांव पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक पन्नालाल को दो बेटी तथा एक बेटा है। वहीं पत्नी सिरशम देवी एवं माता ठोसा देवी का रो-रो कर बुरा हाल था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed