फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth got a gift on Holi, final result of constable recruitment exam for 60,244 posts released

Constable Bharti : होली पर युवाओं को मिला तोहफा, 60,244 पदों पर सिपाही भर्ती परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी

Thu, 13 Mar 2025 02:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 13 Mar 2025 02:39 PM IST
सार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक पर अपना परीक्षाफल देख सकते है।

विज्ञापन
Youth got a gift on Holi, final result of constable recruitment exam for 60,244 posts released
यूपी पुलिस भर्ती। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,244 पदों पर सीधी भर्ती-2023 का अंतिम परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक पर अपना परीक्षाफल देख सकते है।

विज्ञापन

बता दें कि सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा बीते वर्ष 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त को सम्पन्न हुई थी। परीक्षा के बाद अभिलेखों की संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल पाए गए अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा में प्राप्त प्रसामान्यीकृत अंको (नार्मलाइज स्कोर) के श्रेष्ठताक्रम एवं आरक्षण के लम्बवत एवं क्षैतिज नियमों के अनुसार अंतिम परिणाम जारी किया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापित रिक्तियों के सापेक्ष चयनित 60,244 अभ्यर्थियों की समेकित एवं श्रेणीवार चयन सूचियां एवं तत्संबंधी विज्ञप्ति बोर्ड की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। बोर्ड ने सभी प्रतिभागियों को शुचितापूर्ण एवं पारदर्शितापूर्ण भर्ती परीक्षा को आयोजित करने में सहयोग के आभार व्यक्त किया है। साथ ही एवं होली की शुभकामनाएं भी दी है। सफल अभ्यर्थियों को बोर्ड हार्दिक बधाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यहां देखें परीक्षाफल

अभ्यर्थी अपना परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर जारी लिंक ctcp24.com/uppbpbcst23/ho… पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed