{"_id":"6a3ee08f0c7eb9535e002762","slug":"youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-pune-allahabad-news-c-417-1-sald1007-7558-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पुणे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पुणे में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई युवक की मौत
Sat, 27 Jun 2026 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
बरौत में मृतक लवकुश कुमार बिंद फाइल फोटो।
हंडिया थाना क्षेत्र के ऊपरदहां तिलकपुर गांव निवासी लवकुश कुमार बिंद (24) की महाराष्ट्र के पुणे शहर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लवकुश का शव शुक्रवार को गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
लवकुश पुणे में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। परिजनों के अनुसार कुछ दिन पहले उसके साथ अमानवीय घटना हुई थी। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना की जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को साैंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद माैत के कारणों का पता चल सकेगा।