फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies in police custody, police was taken to police station on complaint of woman

प्रयागराज : पुलिस हिरासत में युवक की मौत, महिला की शिकायत पर पुलिस ले गई थी थाने

Thu, 03 Nov 2022 10:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Nov 2022 10:08 PM IST
सार

दारागंज मीरा गली के रहने वाले शिवकुमार शर्मा दूध और परचून की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बेटों में लोकेश शर्मा दूसरे नंबर पर था। अन्य दो बेटे घनश्याम और आलोक हैं। बुधवार की शाम घर के सामने रहने वाली महिला के साथ लोकेश का कुछ विवाद हो गया था।

विज्ञापन
Youth dies in police custody, police was taken to police station on complaint of woman
Prayagraj News : लोकेश शर्मा। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के दारागंज थाने की पुलिस कस्टडी में बृहस्पतिवार को लोकेश शर्मा (27) की मौत हो गई। लोकेश को बुधवार की रात एक महिला की शिकायत पर पकड़ा गया था। रात भर कस्टडी में रखने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह धारा 151 में उसका चालान कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि जेल भेजने से पहले मेडिकल के दौरान उसकी तबियत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन



दारागंज मीरा गली के रहने वाले शिवकुमार शर्मा दूध और परचून की दुकान चलाते हैं। उनके तीन बेटों में लोकेश शर्मा दूसरे नंबर पर था। अन्य दो बेटे घनश्याम और आलोक हैं। बुधवार की शाम घर के सामने रहने वाली महिला के साथ लोकेश का कुछ विवाद हो गया था। महिला ने कंट्रोल रूम को फोन किया कि लोकेश शराब पीकर गाली गलौज कर रहा है। सूचना पर दारागंज पुलिस लोकेश को रात में थाने ले आई। 

विज्ञापन

हालांकि महिला ने एफआईआर नहीं दर्ज कराई। देर रात मां पुष्पा मिलने पहुंची तो पुलिस वालों ने कहा कि घंटे भर बात उसे छोड़ दिया जाएगा, लेकिन उसे नहीं छोड़ा गया। धारा 151 में लोकेश का चालान कर दिया गया। बृहस्पतिवार को दारागंज क्षेत्र अलग अलग घटनाओं में कुल सात लोगों को धारा 151 में पकड़ा गया था। दोपहर में लोकेश समेत सातों आरोपियों का कोविड टेस्ट कराया गया। 


इंस्पेक्टर वीरेंद्र मिश्रा के मुताबिक इसके बाद सभी को मेडिकल के लिए बेली ले जाया गया। यहीं पर लोकेश की तबियत ज्यादा खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घर वालों को सूचना दी। घर में कोहराम मच गया। पिता शिव कुमार और मां पुष्पा फूट फूटकर रोने लगे। वे बेटे का शव दिखाने के लिए पुलिस वालों से हाथ पैर जोड़ने लगे। 


पता लगते ही मोहल्ले में भारी भीड़ जमा हो गई। घर वाले और मोहल्ले वाले पुलिस पर ही आरोप लगा रहे थे। पिता शिवकुमार ने रोते हुए कहा कि पुलिस वाले जवान बेटे को सही सलामत ले गए थे। उसे कोई बीमारी नहीं थी। बिना बेटे की लाश देखे हुए वह क्या कह सकते हैं। 

विज्ञापन

महिला की शिकायत पर पुलिस थाने लाई थी : एसपी सिटी 
एसपी सिटी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि दारागंज के मीरागली की रहने वाली एक महिला ने लोकेश के खिलाफ शराब पीकर गाली गलौज और अभद्रता की शिकायत की थी। इसके बाद उसे थाने लाया गया था। उसके खिलाफ धारा 151 की कार्रवाई की गई थी। अदालत में पेश करने से पहले उसका कोविड टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद मेडिकल परीक्षण के लिए बेली ले जाया गया। यहीं लोकेश की तबियत खराब हुई और उसकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


पिता का आरोप, छोड़ने के लिए पांच हजार की रिश्वत मांगी थी सिपाही ने 
लोकेश के पिता शिवकुमार शर्मा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि बुधवार की रात एक सिपाही ने उनसे पांच हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। सिपाही ने कहा था कि पांच हजार रुपये दे दो तो लोकेश को छोड़ दिया जाएगा। शिवकुमार ने उस समय कहा था कि वह गरीब आदमी हैं। उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। इतना ही नहीं लोकेश की मां पुष्पा देवी देर रात अपने बड़े बेटे घनश्याम के साथ लोकेश को कंबल और चाय देने थाने गईं थीं। उनसे भी हजार रुपये की मांग की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed