{"_id":"6a84c965167fea1b350c5ca3","slug":"youth-dies-in-accident-in-manda-allahabad-news-c-407-1-mn11001-18879-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: मांडा में हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: मांडा में हादसे में युवक की मौत
Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Wed, 19 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर राजमार्ग पर कुखुड़ी गांव के सामने मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 40 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। युवक मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह अक्सर आसपास के बाजार व गलियों में घूमता रहता था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि डायल 112 के माध्यम से हादसे की सूचना मिली थी। युवक के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उसकी पहचान और परिजनों की तलाश की जा रही है। साथ ही टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।