फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth dies after bike falls into canal following collision with vehicle

Prayagraj News: वाहन की चपेट में आकर नहर में गिरी बाइक, युवक की मौत

Thu, 02 Jul 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Thu, 02 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth dies after bike falls into canal following collision with vehicle
करनाईपुर क्षेत्र के मृतक राम नगीना पटेल फाइल फोटो
बहरिया थाना क्षेत्र के सराय मोहद्दी-सरायमदन गांव में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक बाइक समेत नहर में गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उतरांव थाना क्षेत्र के फरहरी गांव निवासी राम नगीना पटेल (35) पुत्र महादेव पटेल किसी कार्य से अपने मामा के घर जा रहा था। रास्ते में सराय मोहद्दी-सरायमदन नहर फाटक के पास वह अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर नहर में गिर गया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को नहर से बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के भाई आदित्य कुमार की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। बहरिया थाना प्रभारी मानवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में नहर में मिली और युवक की मौत हो चुकी थी। शव को नहर से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed