फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Youth died in road accident in phulpur who treatment going his father

Prayagraj : ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर पिता का इलाज कराने जा रहे बेटे की मौत, दो गंभीर

Mon, 15 Sep 2025 09:44 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, फूलपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Sep 2025 09:44 PM IST
सार

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सांवडीह गांव में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह अपने पिताजी का इलाज करने के लिए अस्पताल जा रहा था उसी समय घटना हो गई।
 

विज्ञापन
Youth died in road accident in phulpur who treatment going his father
Prayagraj - फोटो : संवाद

विस्तार

बाइक से पिता का इलाज कराने अस्पताल जा रहे बाइक सवार पिता पुत्र को पीछे से ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। अनियंत्रित बाइक सवार सड़क पर खड़ी दूसरी ट्रक में जा भिड़े। जिससे बेटे की जहां मौत हो गई वहीं पिता व एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर घटना से घर में कोहराम मच गया है। 

विज्ञापन


जौनपुर जनपद के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के छबीलेपुर तरहठी गांव के रहने वाले राम सजीवन (52) की तबीयत महीने भर से खराब चल रही है। उनके दो बेटों में दूसरे नंबर का बेटा रोहित पटेल (22) उन्हें बाइक से लेकर शहर इलाज कराने के लिए जा रहा था। वह सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जैसे ही फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सांवडीह गांव के सामने पहुंचा था कि प्रयागराज जौनपुर राजमार्ग पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़ी दूसरी ट्रक से जा भिड़े गंभीर चोट की वजह से पिता पुत्र एवं एक अन्य साथी राजेश कुमार (28) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घंटे भर बाद ग्रामीणों की सहायता से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां गंभीर अवस्था में डॉक्टरों ने शहर रेफर कर दिया स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बेटे रोहित पटेल 22 को मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। वहीं पिता राम सजीवन 52 व राजेश कुमार 28 का अलग-अलग चिकित्सालयों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घंटे भर बाद पहुंची एंबुलेंस और पुलिस, ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल 

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सांवडीह गांव के सामने सोमवार दोपहर हुई इस सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ग्रामीण एवं परिजनों का आरोप है कि बार-बार सूचना के बाद भी सरकारी एंबुलेंस और फूलपुर पुलिस काफी देर बाद घटनास्थल पर पहुंची ग्रामीणों ने प्राइवेट वाहन के सहारे घायलों को अस्पताल पहुंचाया तब तक करीब घंटे भर से अधिक का समय बीत चुका था। फूलपुर से इलाज के लिए शहर ले जाते समय रास्ते में बेटे रोहित पटेल की मौत हो गई। वहीं उसके पिता राम सजीवन और साथी राजेश कुमार 28 अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहे हैं। परिजनों का कहना है कि यदि सही समय पर इलाज मिल गया होता तो शायद और रोहित की जान बच सकती थी।


रोहित को मुंबई से गांव खींच लाई मौत

फूलपुर में हुई सड़क दुर्घटना में मृतक रोहित पटेल 22 मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। परिजनों के मुताबिक उसे गांव नहीं आना था। लेकिन सप्ताह भर पहले वह पिता की बीमारी की बात सुनकर गांव आया और सोमवार को वह अपने बीमार पिता को प्रयागराज शहर स्थित अस्पताल में इलाज कराने के लिए जा रहा था। इसी बीच वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसके घर पर जुटे परिजनों व ग्रामीण यही चर्चा करते देखे गए कि शायद उसकी मौत ही मुंबई से गांव खींच लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed