{"_id":"6aa3d965ab5e346cca0a8b88","slug":"youth-attempts-self-immolation-by-dousing-himself-with-petrol-in-front-of-jhunsi-police-station-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : झूंसी थाने के सामने पेट्रोल डालकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मी ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : झूंसी थाने के सामने पेट्रोल डालकर युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, पुलिसकर्मी ने बचाई जान
Fri, 11 Sep 2026 04:05 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
संवाद न्यूज एजेंसी, झूंसी (प्रयागराज)
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:05 PM IST
सार
झूंसी थाने के सामने हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक बोतल में पेट्रोल और लाइटर लेकर पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास करने लगा। झूंसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आत्मदाह करने से रोक लिया।
विज्ञापन
झूंसी पुलिस स्टेशन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
झूंसी थाने के सामने हाईवे पर बृहस्पतिवार की दोपहर एक युवक बोतल में पेट्रोल और लाइटर लेकर पहुंचा और आत्मदाह का प्रयास करने लगा। झूंसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को आत्मदाह करने से रोक लिया। बाद में युवक का मेडिकल परीक्षण कराया गया। युवक ने अपने इस कदम के लिए लिखित माफी मांगी है। झूंसी पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के नैका महीन गांव निवासी 24 वर्षीय युवक मोहित यादव इन दिनों हरियाणा में किसी फैक्टरी में काम करता है। दो दिन पहले ही वह हरियाणा से लौटा है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसका पड़ोस के ही युवक और उसके परिजनों से विवाद चल रहा है। करीब एक माह पहले आरोपी ने झूंसी पुलिस को तहरीर देकर अगवा करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया था। इसी मामले को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इधर, दो दिन पहले मोहित हरियाणा से घर लौटा तो किसी ने उसे बता दिया कि पुलिस ने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ऐसे में युवक को लगा कि झूठे मुकदमे में फंसाकर पड़ोसी से जेल भेजने की तैयारी कर चुका है।
विज्ञापन
गांव के ही कुछ लोगों ने उसे उकसाया कि अब उसे जेल जाने से कोई नहीं रोक पाएगा। यह सुनकर युवक बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे प्लास्टिक की बोतल में पेट्रोल और लाइटर लेकर झूंसी थाने के सामने पहुंचा। जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते युवक ने बोतल की ढक्कन खोलकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया। जब वह लाइटर निकालकर आग लगाने लगा कि वहां मौजूद लोग शोर मचाने लगे। तभी थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी दौड़ते हुए वहां पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। तब जाकर किसी तरह उसकी जान बचाई जा सकी। एसओ झूंसी महेश मिश्र ने बताया कि युवक के आत्मदाह के प्रयास की वजह और पड़ोसी से चल रहे विवाद की जांच की जा रही है। पड़ोसी के साथ ही युवक को आत्मदाह के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवक ने घटना के लिए माफीनामा लिखकर दिया है।
विज्ञापन